विधुर पेंशन बनवाने के एवज में मांगी थी रिश्वत, एसीबी हिसार ने की कार्रवाई

चंडीगढ़। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने हिसार में कार्रवाई करते हुए ई-दिशा केंद्र, एडीसी कार्यालय, हिसार में तैनात डाटा एंट्री ऑपरेटर को 2,500 रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

विधुर पेंशन बनवाने के बदले मांगी थी रिश्वत

शिकायतकर्ता ने एसीबी को शिकायत दी थी कि आरोपी डाटा एंट्री ऑपरेटर, एचकेआरएनएल, ई-दिशा केंद्र, एडीसी कार्यालय, हिसार द्वारा उसकी विधुर पेंशन बनवाने के एवज में 2,500 रुपये रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत प्राप्त होने के बाद एसीबी टीम ने शिकायत का नियमानुसार सत्यापन किया और इसके बाद ट्रैप कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान आरोपी को 2,500 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।

राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में हुई कार्रवाई

यह ट्रैप कार्रवाई निरीक्षक मुकेश कुमार, राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हिसार की टीम द्वारा राजपत्रित अधिकारी प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय मंगाली की मौजूदगी में की गई। आरोपी के खिलाफ अभियोग संख्या 39, दिनांक 29 सितंबर 2026, भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2) तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हिसार में मामला दर्ज किया गया है।

Sharing

Leave a Reply

error: Content is protected !!