हिसार। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) ने फतेहाबाद जिले के एसडीएम कार्यालय, रतिया में हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के माध्यम से कार्यरत जूनियर प्रोग्रामर को ₹2,500 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हिसार में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

क्या था मामला-

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने ब्यूरो को शिकायत दी थी कि जॉन डीयर ट्रैक्टर एजेंसी, रतिया के ट्रेड सर्टिफिकेट के नवीनीकरण के बदले आरोपी द्वारा ₹2,500 की रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत के सत्यापन के उपरांत SV&ACB यूनिट फतेहाबाद ने ट्रैप लगाया। कार्रवाई के दौरान आरोपी को शिकायतकर्ता से ₹2,500 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। ट्रैप कार्रवाई के दौरान भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 105 के प्रावधानों का नियमानुसार पालन किया गया। मामले की आगामी जांच जारी है।

Sharing

Leave a Reply

error: Content is protected !!