अम्बाला:
जिला नगर योजनाकार (DTCP) अम्बाला के दस्ते ने अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए बराड़ा के गांव सिम्बला (तहसील बराड़ा, जिला अम्बाला) में लगभग 4 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की। यह कार्रवाई खसरा नंबर 14//21 (मिन), 22, 23, 24 और 17//1 (मिन), 2 (मिन), 3 (मिन) के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में की गई।
कच्ची सड़कों का जाल किया गया ध्वस्त
कार्रवाई के दौरान अवैध कॉलोनी में प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा बनाई गई कच्ची सड़कों के पूरे नेटवर्क को पूरी तरह से उखाड़कर ध्वस्त कर दिया गया, ताकि भविष्य में यहाँ किसी भी प्रकार की गतिविधियों को बढ़ावा न मिल सके।
मौजूद प्रशासनिक अधिकारी
इस डिमोलिशन ड्राइव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और शांतिपूर्ण तरीके से कार्रवाई पूरी करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। मौके पर निम्नलिखित अधिकारी उपस्थित रहे:
-
ड्यूटी मजिस्ट्रेट सह जिला नगर योजनाकार: गुंजन वर्मा
-
कनिष्ठ अभियंता: अभिषेक कौशिक
-
क्षेत्रान्वेषक: रविन्द्र
-
एस.एच.ओ. (इन्फोर्समेंट): भारी पुलिस बल के साथ
प्रशासन की आमजन से अपील
जिला नगर योजनाकार ने आम नागरिकों से खास तौर पर अपील की है कि वे प्रॉपर्टी डीलरों के किसी भी बहकावे में न आएं। जनता को चेतावनी दी गई है कि वे ऐसी अवैध कॉलोनियों में प्लाट या दुकान बिल्कुल न खरीदें और न ही किसी प्रकार का निर्माण कार्य करें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस तरह की अवैध कॉलोनियों और अवैध निर्माणों के खिलाफ विभाग की ओर से सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।



