अंबाला और सोनीपत के खनन अधिकारियों को सौंपा गया अतिरिक्त कार्यभार, रिक्त पदों के चलते लिया गया फैसला

चंडीगढ़,। हरियाणा सरकार के खनन एवं भू-विज्ञान विभाग ने यमुनानगर और पंचकूला में रिक्त पड़े खनन अधिकारी (Mining Officer) के पदों पर अतिरिक्त कार्यभार सौंपने के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

जारी आदेशों के अनुसार, अंबाला में तैनात खनन अधिकारी रिंकू कुमार को उनके वर्तमान कार्यभार के साथ-साथ यमुनानगर के खनन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं सोनीपत में कार्यरत खनन अधिकारी हर्षवर्धन सिंह को पंचकूला के खनन अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

सरकार द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि दोनों अधिकारियों को यह अतिरिक्त जिम्मेदारी रिक्त पदों के विरुद्ध सौंपी गई है।

Sharing

Leave a Reply

error: Content is protected !!