पंचकूला, यमुनानगर। हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड (HSAMB) ने छछरौली मार्किट कमेटी के सहायक सचिव ऋषिराज का तबादला कर दिया है। उनको डबवाली मार्किट कमेटी में भेजा गया है। उनकी जगह डबवाली में कार्यरत सचिव-कम-ईओ अनिल पुरुषार्थी को छछरौली मार्केट कमेटी में भेजा गया है, हालांकि तबादले के पीछे अभी कोई कारण नहीं पता चला है।

बोर्ड की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि दोनों अधिकारियों की यह तैनाती तत्काल प्रभाव से लागू होगी। आदेश हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, पंचकूला के मुख्य प्रशासक मुकेश कुमार आहूजा द्वारा जारी किए गए हैं।

आदेश की प्रतिलिपि संबंधित अधिकारियों, मार्केट कमेटी के चेयरमैन, सीएफए, सीएमईओ, इंजीनियर (आईटी) सहित अन्य विभागीय अधिकारियों को भेज दी गई है, ताकि आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

विभागीय सूत्रों के अनुसार, यह प्रशासनिक फेरबदल कार्य व्यवस्था को सुचारू बनाने और मार्केट कमेटियों के कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से किया गया है।

Sharing

Leave a Reply

error: Content is protected !!