कलेसर (यमुनानगर):

कलेसर वन रेंज की टीम ने बेगमपुर से ईस्माईलपुर हाइडल चैनल के पास अवैध रूप से काटी गई खैर की लकड़ी के साथ दो आरोपियों को  गिरफ्तार किया है। वन विभाग की टीम ने आरोपियों के पास से लकड़ी के टुकड़े और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बाइक को जब्त कर लिया है। वन स्टाफ की तत्परता से आरोपी भागने में असफल रहे, ओर पूछताछ में उन्होंने पहले भी खैर के पेड़ काटने की बात स्वीकार की है।

गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई

5 सितंबर 2026 की शाम लगभग 7:00 बजे वन दरोगा इंचार्ज (दादूंपूर बीट) योगेश कुमार को मुखबिर से बेगमपुर से ईस्माईलपुर हाइडल चैनल पर अवैध पेड़ कटान की गुप्त सूचना मिली। सूचना मिलते ही वन दरोगा योगेश कुमार और वन दरोगा इंचार्ज (दादूंपूर ब्लॉक) विकास नेहरा की संयुक्त टीम ने इलाके में घेराबंदी की। जांच के दौरान दो व्यक्ति बाइक पर खैर की लकड़ी ले जाते हुए दिखे, जिन्हें पीछा कर मौके पर ही दबोच लिया गया।

आरोपियों की पहचान और कबूलनामा

पकड़े गए दोनों आरोपी निवासी लोप्यों गांव के रहने वाले हैं । कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने हाइडल चैनल पुल के पास से पेड़ काटे थे। इसके अलावा, उन्होंने पहले भी पेड़ काटकर लकड़ी खिलांवाला के एक व्यकित को को बेचने की बात कबूली है।

बरामदगी और कानूनी कार्रवाई

  • बरामद सामान: आरोपियों के कब्जे से खैर की बिना छीली हुई लकड़ी के 4 टुकड़े और तस्करी में प्रयुक्त बाइक (सुपर स्पलेंडर ,जब्त की गई।

  • धाराएं: भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 32 और 33 के तहत वन अपराध रिपोर्ट (FOR No. 045/0201) दर्ज की गई है।

वन राजिक अधिकारी ने भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 52(1) के तहत बाइक और लकड़ी को सीज कर दिया है। वन विभाग ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजने और जमानत न देने की सिफारिश की है।

Sharing

Leave a Reply

error: Content is protected !!