पिंजौर (पंचकूला): पिंजौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गाँव वासुदेवपुरा में निजी भूमि से खैर के पेड़ काटकर चोरी करने का मामला सामने आया है। वन विभाग की शिकायत पर पिंजौर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और भारतीय वन अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
क्या है पूरा मामला? वन राजिक अधिकारी (फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर), कालका द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार गाँव वासुदेवपुरा निवासी जेठू राम और अन्य की निजी भूमि से खैर के पेड़ काटे जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही वन विभाग के स्टाफ ने मौके का निरीक्षण किया, जहाँ अवैध रूप से काटे गए खैर के 8 पेड़ बरामद/चोरी पाए गए
शुरुआती जांच और छानबीन में आरोपी चोरों का कोई पता नहीं चल सका
1.65 लाख रुपये मूल्य के पेड़ चोरी
विभाग के अनुसार काटे गए 8 खैर के वृक्षों का अनुमानित मूल्य लगभग ₹1,65,000 (एक लाख पैंसठ हजार रुपये) है। घटना के दिन ही वन विभाग ने अपनी वन अपराध रिपोर्ट (No. 063/0010) दर्ज कर ली थी। इसके बाद विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर कानूनी कार्रवाई के लिए पिंजौर थाना पुलिस को भेजी गई
पुलिस कार्रवाई वन राजिक अधिकारी की लिखित शिकायत के आधार पर पिंजौर पुलिस ने 17 सितंबर 2026 को मुकदमा नंबर 0289 दर्ज कर लिया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

 

 

Sharing

Leave a Reply

error: Content is protected !!