कैथल के राजौंद में 40 लाख रुपये के भवन व गली निर्माण कार्यों के टेंडर आवंटन के बदले मांगे थे 18 हजार रुपये; एमई मामले में नामजद, अभी गिरफ्तारी नहीं

चंडीगढ़, 21 अक्टूबर 2026। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने कैथल के राजौंद में लगभग 40 लाख रुपये के भवन और गली निर्माण कार्यों के टेंडर आवंटित करवाने के बदले रिश्वत लेने के मामले में नगर परिषद कैथल के एक संविदा कर्मचारी को 18,000 रुपये लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया है।

 राजौंद में टेंडर आवंटन के बदले रिश्वत मांगने का आरोप, 40 लाख रुपये के निर्माण कार्यों के टेंडर के लिए मांगे थे 18 हजार रुपये

जिला कैथल से संबंधित मामले में आरोप है कि लगभग 40 लाख रुपये के भवन निर्माण और गली निर्माण कार्यों के टेंडर आवंटित करवाने के बदले राजौंद नगर पालिका के एमई ने 18,000 रुपये रिश्वत की मांग की गई थी। आरोप के अनुसार, यह राशि कुल कार्यों की लागत के एक प्रतिशत के हिसाब से मांगी गई थी। इस मामले में राजौंद नगर पालिका के एमई तथा नगर परिषद कैथल में संविदा नीति के तहत कार्यरत सफाई कर्मचारी के नाम सामने आए हैं।

 18 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया

शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एसीबी कैथल यूनिट ने ट्रैप लगाया। कार्रवाई के दौरान सफाई कर्मचारी को 18,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया। कार्रवाई राजपत्रित अधिकारी और छाया गवाह की मौजूदगी में की गई। इस मामले में अभियोग संख्या 21, दिनांक 21 अक्टूबर 2026, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 61(2) के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, अंबाला में मामला दर्ज किया गया है। एमई को इस मामले में नामजद किया गया है, लेकिन अभी उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। यह ट्रैप कार्रवाई निरीक्षक सुबे सिंह, प्रभारी, एसीबी कैथल यूनिट के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई के दौरान भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 105 के तहत निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।

Sharing

Leave a Reply

error: Content is protected !!