पंचकूला : जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) बबीता गुप्ता के नेतृत्व में जिला नगर योजनाकार, पंचकूला की टीम द्वारा अर्बन एरिया पंचकूला में अवैध निर्माण पर कार्रवाई की गई। इस कार्यवाही में गांव खोखरा में अवैध काॅलोनी में 6 डीपीसी एवं सीतोमाजरा में अवैध काॅलोनी में 20 डीपीसी और रोड नेटवर्क को जेसीबी द्वारा धवस्त किया गया।

उक्त कार्रवाई में बबीता गुप्ता, जिला नगर योजनाकार, पंचकूला, ड्यूटी मैजिस्ट्रेट,अशोक कुमार, सहायक नगर योजनाकर, पंचकूला, डिम्पी राठी, सहायक नगर योजनाकर, पंचकूला,एवं भारी पुलिस बल की उपस्थिति में संपन्न हुई।
जानकारी देते हुए डीटीपी बबीता गुप्ता ने बताया कि कोई भी निर्माण या काॅलोनी विकसित करने से पहले निदेशक, नगर तथा ग्राम आयोजना विभाग हरियाणा से अनुमति प्राप्त किया जाना अनिवार्य है। यदि कोई व्यक्ति बिना अनुमति से किसी प्रकार का अवैध निर्माण या काॅलोनी विकसित करता पाया गया तो उसके विरूद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही जारी रखी जाऐगी।



