अंबाला: जिला नगर योजनाकार, अंबाला के दस्ते द्वारा मंगलवार को अंबाला में अवैध निर्माण और कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। अवैध रूप से विकसित की जा रही इस कॉलोनी में तोड़फोड़ की कार्रवाई को अमल में लाया गया, जिसके दौरान वहां बनाई गई कच्ची और पक्की सड़कों के जाल को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया।

कार्रवाई का स्थान: अर्बन एरिया अंबाला शहर के गांव पत्ती रांगडां (खसरा नंबर 76//16/2, 17), तहसील अंबाला।

क्षेत्रफल:लगभग 1.8 एकड़ भूमि।

मौके पर कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल के साथ-साथ निम्नलिखित अधिकारी उपस्थित थे:

* ड्यूटी मजिस्ट्रेट सह जिला नगर योजनाकार –  गुंजन वर्मा।

* कनिष्ठ अभियंता –  रविन्द्र

* एस.एच.ओ. – हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो, अंबाला।

प्रशासन की आमजन से अपील और चेतावनी

मौके पर मौजूद जिला नगर योजनाकार गुंजन वर्मा ने आम जनता से अपील की है कि भूमालिक या प्रॉपर्टी डीलर अक्सर कॉलोनी के रेगुलर होने का झांसा देकर प्लॉट बेच रहे हैं।

प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि:

* जनता इस तरह के किसी भी झांसे में न आए।

* इन अवैध कॉलोनियों में किसी भी प्रकार के प्लॉट न खरीदें और न ही कोई निर्माण कार्य करें।

* प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस प्रकार की अवैध कॉलोनियों और अवैध निर्माणों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Sharing

Leave a Reply

error: Content is protected !!