यमुनानगर। वन विभाग में नव पदोन्नत एक्सेम्प्टेड फॉरेस्टर के सम्मान में बुधवार को मंडल वन अधिकारी (DFO), यमुनानगर के कार्यालय में पिपिंग समारोह आयोजित किया गया। समारोह में पदोन्नत कर्मचारी की वर्दी पर नए पद के प्रतीक चिन्ह लगाए गए और उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
26 अगस्त 2026 को शाम हुए आयोजित हुए समारोह में वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर नव पदोन्नत स्टाफ का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
पिपिंग समारोह पदोन्नति के बाद कर्मचारी की वर्दी पर नए पद के प्रतीक चिन्ह लगाने की विभागीय परंपरा है। यह नए पद और नई जिम्मेदारियों को औपचारिक रूप से स्वीकार करने का प्रतीक माना जाता है। समारोह में पदोन्नति मिलने पर खुशी जताते हुए नव पदोन्नत कर्मचारी ने विभागीय जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा और कर्तव्यपरायणता से निभाने का संकल्प लिया।



