पंचकूला–  सूरजपुर के सरकारी जंगल में खैर के पेड़ों की अवैध कटाई के मामले में पुलिस ने पांचवें आरोपी को गिरफ्तार किया है। डीसीपी पंचकूला आईपीएस अदिति सिंह के अनुसार 8 सितंबर 2026 को वन विभाग, कालका की शिकायत के आधार पर थाना पिंजौर में मामला दर्ज किया गया था। शिकायत के मुताबिक 8 सितंबर की सुबह वन विभाग की टीम को सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति सूरजपुर के सरकारी जंगल में खैर के पेड़ काटकर पिकअप गाड़ी में लकड़ी लाद रहे हैं।

वन विभाग की टीम ने मौके पर पिकअप गाड़ी को रोकने का प्रयास किया, लेकिन उसमें सवार दो व्यक्ति भाग गए। बाद में जंगल में जांच करने पर खैर के सात पेड़ कटे हुए मिले तथा पिकअप गाड़ी से खैर की लकड़ी के 18 लट्ठे बरामद किए गए।

इस मामले में अमरावती चौकी प्रभारी प्रीतम सिंह की अगुवाई में संजीव कुमार उर्फ संजू, विशाल उर्फ चीनू, कृष्ण कुमार और रिंकू कुमार को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल की गई दो लोहे की आरियां भी बरामद की गईं थी। इसके बाद 12 अक्टूबर को पांचवें आरोपी हन्नी  निवासी जिला पटियाला, पंजाब, हाल निवासी मॉडल टाउन, पिंजौर को गिरफ्तार किया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।

Sharing

Leave a Reply

error: Content is protected !!