गुरुग्राम। भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB), गुरुग्राम की टीम ने आज कार्रवाई करते हुए नगर निगम, गुरुग्राम के इंजीनियरिंग ब्रांच में HKRN के माध्यम से कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर को ₹12,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ FIR No. 41 दिनांक 18.09.2026, धारा 7, 7A भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम तथा 308(2) BNS के तहत थाना SV&ACB, गुरुग्राम में मामला दर्ज किया गया है।

क्या था मामला

शिकायतकर्ता नगर निगम, गुरुग्राम में ठेकेदार के रूप में कार्य करता है। शिकायत के अनुसार, उसने लगभग ₹28 लाख की लागत वाले श्मशान घाट के नवीनीकरण कार्य का करीब 90 प्रतिशत काम पूरा कर लिया था। कार्य पूरा होने के बाद लगभग ₹23 लाख के बिल को पास करवाने के एवज में ₹92,000 की रिश्वत की मांग की गई। शिकायत के अनुसार, रिश्वत की मांग के तहत शिकायतकर्ता द्वारा पहले ही ₹80,000 की राशि दी जा चुकी थी। इसके बाद उससे शेष ₹12,000 की रिश्वत राशि देने के लिए कहा गया।

शिकायतकर्ता ने मामले की सूचना SV&ACB को दी, जिसके आधार पर ब्यूरो की टीम ने नियमानुसार ट्रैप कार्रवाई की। थाना SV&ACB, गुरुग्राम के नेतृत्व में गठित टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को ₹12,000 की रिश्वत स्वीकार करते हुए मौके पर गिरफ्तार कर लिया।

Sharing

Leave a Reply

error: Content is protected !!