एसीबी गुरुग्राम की टीम ने ट्रैप लगाकर रंगे हाथ पकड़ा, मौके से रिश्वत की राशि बरामद
चंडीगढ़/गुरुग्राम। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की गुरुग्राम यूनिट ने जीएसटी नंबर जारी करने के बदले 7,000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में जीएसटी इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है।
जीएसटी नंबर जारी करने के बदले मांगी थी रिश्वत,एसीबी के ट्रैप में फंसी आरोपी
शिकायतकर्ता की शिकायत के अनुसार, जीएसटी इंस्पेक्टर ने जीएसटी नंबर जारी करने के एवज में 7,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी गुरुग्राम की टीम ने नियमानुसार ट्रैप लगाया। कार्रवाई के दौरान आरोपी जीएसटी इंस्पेक्टर को 7,000 रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ अभियोग संख्या 45, दिनांक 23 अक्टूबर 2026, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरुग्राम में मामला दर्ज किया गया है।
राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में हुई कार्रवाई
यह ट्रैप कार्रवाई एसीबी गुरुग्राम यूनिट के नेतृत्व में की गई। ट्रैप के दौरान भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस), 2023 की धारा 105 के तहत निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।




