– राशन डिपो का लाइसेंस दिलाने की एवज में मांगी थी 1.50 लाख रुपये की रिश्वत
– आरोपी पहले ही 20 हजार रुपये ले चुका था, शेष राशि में से 1 लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया

चंडीगढ़/भिवानी।  एसीबी ने भिवानी में तैनात सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी (AFSO) को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पर शिकायतकर्ता से राशन डिपो का लाइसेंस जारी करवाने की एवज में कुल 1.50 लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है।

राशन डिपो का लाइसेंस जारी करने के बदले मांगी थी रिश्वत

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने एसीबी को शिकायत दी थी कि भिवानी में तैनात एएफएसओ ने राशन डिपो का लाइसेंस जारी करवाने के बदले 1.50 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत के अनुसार, आरोपी पहले ही 20,000 रुपये की राशि ले चुका था। इसके बाद शेष भुगतान में से 1 लाख रुपये लेते हुए उसे एसीबी की टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया। शेष 30,000 रुपये काम पूरा होने के बाद देने की बात तय हुई थी

एसीबी यूनिट भिवानी द्वारा बिछाया गया ट्रैप, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज

शिकायत के आधार पर एसीबी यूनिट भिवानी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप लगाया और आरोपी को 1 लाख रुपये की रिश्वत राशि स्वीकार करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। ट्रैप की कार्रवाई में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 105 के तहत निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया गया। इस संबंध में थाना SV&ACB हिसार में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को 5 नवंबर 2026 को गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगे की जांच एवं नियमानुसार कानूनी कार्रवाई जारी है।

Sharing

Leave a Reply

error: Content is protected !!