नूंह। हरियाणा पुलिस की राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV & ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नूंह में बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के एक फोरमैन को ₹14 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान फोरमैन, सब-डिवीजन नागीना, जिला नूंह के रूप में हुई है।

क्या था मामला
आरोपी ने शिकायतकर्ता से खराब ट्रांसफार्मर को बदलकर नया 25 HP ट्रांसफार्मर लगवाने के एवज में ₹15 हजार रिश्वत की मांग की थी। शिकायत प्राप्त होने पर SV & ACB यूनिट नूंह ने मामले की जांच करते हुए विधि अनुसार ट्रैप की कार्रवाई की। इंस्पेक्टर संतराम, SV & ACB यूनिट गुरुग्राम के नेतृत्व में टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को शिकायतकर्ता से ₹14 हजार की अवैध रिश्वत स्वीकार करते हुए मौके पर ही रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।इस कार्रवाई के संबंध में थाना SV & ACB, गुरुग्राम में FIR संख्या 33, दिनांक 25.08.2026, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 तथा BNS की धारा 308(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। कार्रवाई के दौरान BNSS 2023 की धारा 105 के तहत निर्धारित प्रक्रिया का भी पालन किया गया।

Sharing

Leave a Reply

error: Content is protected !!