पानीपत। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV & ACB) की करनाल इकाई ने ग्राम पंचायत राम नगर जीतगढ़ की पंचायत सचिव  को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी से रिश्वत की पूरी रकम भी बरामद कर ली गई। इस संबंध में FIR नंबर 23, दिनांक 27.08.2026, धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, करनाल में मामला दर्ज किया गया है।

क्या था मामला

शिकायतकर्ता ने बताया कि वह पेशे से निजी ठेकेदार है। शिकायतकर्ता ने ग्राम पंचायत राम नगर जीतगढ़ में करीब 15 लाख रुपये के विकास कार्य करवाए थे, जिनमें नाला, फिरनी, श्मशान घाट की दीवार, गली निर्माण तथा नाले की सफाई आदि कार्य शामिल हैं। शिकायत के अनुसार, ग्राम पंचायत राम नगर जीतगढ़, ब्लॉक पानीपत में पंचायत सचिव के पद पर तैनात महिला सचिव ने इन विकास कार्यों के बिलों की प्रक्रिया आगे बढ़ाने की एवज में शिकायतकर्ता से 1.20 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। बाद में बातचीत के बाद रिश्वत की राशि एक लाख रुपये तय हुई। शिकायत का सत्यापन करने के बाद SV & ACB करनाल की टीम ने जाल बिछाया। आरोपी पंचायत सचिव को एक लाख रुपये की रिश्वत स्वीकार करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। मौके पर राजपत्रित अधिकारी तथा शैडो गवाह भी मौजूद रहे।

Sharing

Leave a Reply

error: Content is protected !!