पंचकूला।
हरियाणा सरकार के वन विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फैसला लेते हुए राज्य के 7 डिप्टी रेंजरों को पदोन्नत कर फॉरेस्ट रेंजर के पद पर पदोन्नत कर दिया है। यह आदेश प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख (PCCF & HoFF) डॉ. के. सी. मीना की ओर से सोमवार को जारी किया गया।
ये बने नए ‘फॉरेस्ट रेंजर’
विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार प्रमोट होने वाले कर्मचारियों का विवरण निम्नलिखित है:
-
करमजीत सिंह — वर्तमान में DFO कार्यालय, करनाल में तैनात
-
वीरेंद्र कुमार — वर्तमान में DFO कार्यालय, फतेहाबाद में तैनात
-
संदीप डोगरा — वर्तमान में DFO कार्यालय (M&E), करनाल में तैनात
-
रुपेश कुमार — वर्तमान में DFO कार्यालय (M&E), करनाल में तैनात
-
हितेश — वर्तमान में DFO कार्यालय, भिवानी में तैनात
-
दिनेश कुमार — वर्तमान में DFO कार्यालय (रिसर्च), पिंजौर में तैनात
-
रितेश सिरोही — वर्तमान में DFO कार्यालय, अंबाला में तैनात
पदोन्नत अधिकारियों की नई तैनाती (Posting Location) के संबंध में आदेश बाद में अलग से जारी किए जाएंगे।)
15 दिनों में देनी होगी जॉइनिंग, 1 साल का रहेगा प्रोबेशन
विभाग ने पदोन्नति के साथ सख्त दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं:
-
प्रोबेशन अवधि: सभी पदोन्नत अधिकारी एक वर्ष की परिवीक्षा (Probation Period) पर रहेंगे। यदि इस अवधि के दौरान उनका काम असंतोषजनक पाया जाता है, तो बिना किसी पूर्व सूचना के उन्हें दोबारा मूल पद (डिप्टी रेंजर) पर डिमोट कर दिया जाएगा।
-
विभागीय जानकारी के अनुसार, पेंडिंग चार्जशीट और जांच मामलों के चलते दो कर्मचारियों की पदोन्नति फिलहाल रोक (Withheld) दी गई है, दोनों डिप्टी रेंजर डीएफओ कार्यालय करनाल में तैनात है।




