पंचकूला : जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) बबीता गुप्ता के नेतृत्व में जिला नगर योजनाकार, पंचकूला की टीम द्वारा अर्बन एरिया पंचकूला में कार्यवाही की गई। मगर टीसीपी विभाग द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति में न कोई लोकेशन बताई गई न ही उस एरिया के खसरा नंबर दिए गए।
इस कार्यवाही में गांव बरवाला में व्यावसायिक काॅलोनी में कार्यवाही की गई और 3 डीपीसी को जेसीबी द्वारा धवस्त किया गया। उक्त कार्यवाही में बबीता गुप्ता, जिला नगर योजनाकार, पंचकूला, ड्यूटी मैजिस्ट्रेट अशोक कुमार, सहायक नगर योजनाकर, पंचकूला, एवं भारी पुलिस बल की उपस्थिति में संपन्न हुई।
जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) बबीता गुप्ता ने बताया कि कोई भी निर्माण या काॅलोनी विकसित करने से पहले निदेशक, नगर तथा ग्राम आयोजना विभाग हरियाणा से अनुमति प्राप्त किया जाना अनिवार्य है। यदि कोई व्यक्ति बिना अनुमति से किसी प्रकार का अवैध निर्माण या काॅलोनी विकसित करता पाया गया तो उसके विरूद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही जारी रखी जाऐगी।
उन्होंने आम जनता से अनुरोध किया है कि विभाग से सी.एल.यु/लाईसेंस की अनुमति लिए बिना कोई भी निर्माण व अनाधिकृत काॅलोनी विकसित न करें।




