चंडीगढ़: हरियाणा सरकार प्रदेश के वन और वन्यजीव विभागों के विलय (Merge) पर गंभीरता से विचार कर रही है। इस महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव को लेकर सरकार ने विभाग के शीर्ष अधिकारियों की एक विशेष बैठक तलब की है।

बैठक का विवरण:

  • विषय: वन और वन्यजीव विभागों के आपस में विलय को लेकर चर्चा।

  • कब: 05 मई 2026, दोपहर 12:00 बजे।

  • अध्यक्षता: पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

  • स्थान: हरियाणा सिविल सचिवालय, सेक्टर-1, चंडीगढ़।

इनकी रहेगी मौजूदगी: बैठक में प्रधान मुख्य वन संरक्षक (HoFF) और मुख्य वन्यजीव वार्डन के अलावा इस निर्णय पर वन कर्मचारी संघ और वन्यजीव संघ की राय जानने के लिए उनके प्रतिनिधियों को भी बुलाया गया है।

माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद ही विभागों के एकीकरण की आगामी रूपरेखा स्पष्ट हो पाएगी।

Sharing

Leave a Reply

error: Content is protected !!