पंचकूला। पंचकूला के चंडीमंदिर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोरनी रोड पर स्थित वन्य जीव विभाग की ‘बेल वाटिका’ से अज्ञात चोरों द्वारा लोहे का गेट चोरी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने वन्य जीव निरीक्षक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला? वन्य जीव निरीक्षक रामकेश (सेक्टर-31, पंचकूला) ने चंडीमंदिर थाना में शिकायत दर्ज कराई कि 29 अगस्त 2026 को पंचकूला-मोरनी रोड स्थित बेल वाटिका में लगा लोहे का गेट गायब पाया गया। जब विभाग की बेरवाला चेक पोस्ट पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज जांच की गई, तो उसमें कुछ अज्ञात शरारती तत्व गेट उखाड़कर एक काले रंग की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर लादकर ले जाते हुए दिखाई दिए।
CCTV से बाइक नंबर का खुलासा CCTV फुटेज खंगालने पर आरोपी जिस मोटरसाइकिल का इस्तेमाल कर रहे थे, उसका नंबर पता कर लिया गया। चोरी गए लोहे के गेट की अनुमानित कीमत 15,000 रुपये बताई गई है।
पुलिस कार्रवाई वन्य जीव विभाग की लिखित शिकायत पर चंडीमंदिर थाना पुलिस ने 29 अगस्त 2026 को अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 305 और 331(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस CCTV फुटेज और गाड़ी के नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।



