बेलगढ़, यमुनानगर। बेलगढ़ एक ऐसा एरिया जहां पर किसी लीगल माइनिंग साइट से कोई गाड़ी कच्चे माल की नहीं जाती, कोई माइनिंग साइट यहां पर है नहीं, मगर इसके बावजूद यहां पर चले रहे स्टोन क्रशर्स पर रेत-बजरी का स्टाक लगा पड़ा है। कारण है कि सारा अवैध खनन बेलगढ़ ओर उसके आस-पास यमुना नदी से हो रहा है। प्रशासन ने तमाम नाके व मोबाइल टीमें बना रखी है मगर हालात जस के तस बने हुए है। पोर्टल पर आ रही कागजी परचेज से इलीगल माइनिंग को लीगल में बदल दिया जाता है तो वहीं भीलपुरा गांव के खेतों के रास्ते व लाकड़ से नत्थनपुर तक कोई चेकिंग प्वायंट न होने से रात भर अवैध खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रालियां इधर से निकल जाती हैं।

बेलगढ़ एरिया में मुजैहदवाला फारेस्ट नाके से जैसे थोड़ा आगे चला जाए तो अवैध खनन कर रही मशीनों व गाड़ियों की गड़गड़ाहट सुनने को मिल जाती है पूरे रास्ते में आस-पास की सभी खेती की जमीनें खोद दी गई है। गिनती के जो स्टोन क्रशर्स व स्क्रीनिंग प्लांटस चल रहे है उनको रायल्टी फर्मों से पोर्टल पर परचेज के बिल मिल जाते है ओर कच्चे माल की आपूर्ति वह आस-पास की खेती की जमीनों व यमुना नदी से कर लेते हैं।

खनन विभाग के साथ तमाम मोबाइल टीमें बनाई गई है जिनमें कई विभागों के अधिकारी कर्मचारी शामिल है मगर मजाल है कि यहां पर अवैध खनन के काम में कोई फर्क पड़ जाए। दिन के समय में ही काम चलता रहता है। कोई भी आम आदमी आता जाता अवैध खनन का वीडियो बना सकता है मगर जिनकी जिम्मेदारी है उनको कुछ नहीं दिखाई देता। शुक्रवार को जब मीडिया टीम मौके पर पहुंचे तो पूरे एरिया में खुलेआम मशीनों की सहायता से अवैध खनन चल रहा था।

भीलपुरा से लाकड़- नत्थनपुर का रास्ता बना सेफ पैसेज

बेलगढ़ में अवैध खनन के लिए बेलगढ़ के दक्षिण में खेतों के कई रास्ते भीलपुरा-76 से होते हुए लाकड़ रोड पर निकलते है। बताया जाता है कि इस  पूरे रास्ते पर कोई चेकिंग प्वायंट नहीं है। लंबे समय से यह बीच का रास्ता खुला छोड़ा हुआ है।रात का अंधेरा होते ही दनादन यहां से गाड़ियां निकलनी शुरु हो जाती है। यमुना सूखी होने  से यमुना में अवैध खनन के साथ क्रशिंग यूनिटस से तैयार माल यहां से निकल जाता है। एक बार नत्थनपुर पहुंचने के बाद कई लिंक रोड हैं जहां पर कोई चेकिंग नहीं है ओर वाहनों के लिए आसानी से शहर पहुंचना आसान होता है।

करोड़ों की फर्जी सेल पकड़ी, फिर भी नहीं जाग रहा खनन विभाग

अभी पिछले दिनों खनन विभाग ने बड़े पैमाने कई यूनिटस् में अवैध खनिज सेल का घोटाला पकड़ा, जिसमें इन यूनिटस ने बिना किसी परचेज के करोड़ों की सेल कर दी थी। इस एरिया के कई प्लांटों का नाम उसमें आया था। इसके बावजूद हालात जस के तस बने हुए है, यानी कहीं न कहीं खुली छूट मिली हुई है।

Sharing

Leave a Reply

error: Content is protected !!