पंचायती जमीन का केस चल रहा था, कोर्ट के स्टे के बावजूद हुआ कटान

छछरौली (यमुनानगर): छछरौली ब्लॉक के ग्राम पंचायत दौलतपुर में पंचायती भूमि पर अवैध रूप से पेड़ काटने का एक गंभीर मामला सामने आया है। हैरान करने वाली बात यह है कि ये पेड़ तब काटे गए जब इस जमीन पर न्यायालय  द्वारा स्टे (स्थगन आदेश) लागू था। बताया जाता है कि लगभग 15 से 20 पेड़ काटे गए। उसके बाद खेत को समतल कर दिया गया, जिससे उसकी मुंडिया भी बीच में ही दब गई। इस मामले में वन विभाग को भी मूल्यांकन के लिए लिखा गया है।

क्या है पूरा मामला?

खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (BDPO) द्वारा जारी पत्र के अनुसार, ग्राम पंचायत दौलतपुर ने प्रस्ताव पारित कर प्रशासन को सूचित किया कि 12 मई 2026 की रात को गांव के ही एक निवासी ने खसरा नंबर 50 के पास स्थित पंचायती भूमि से ‘पॉपुलर’ के पेड़ काट लिए।

कानूनी कार्रवाई के आदेश

इस घटना को माननीय कोर्ट के आदेशों की अवहेलना और सरकारी संपत्ति की चोरी मानते हुए, BDPO छछरौली ने थाना प्रबंधक (छछरौली) को पत्र लिखकर आरोपी के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

इन अधिकारियों को भेजी गई सूचना: मामले की गंभीरता को देखते हुए इस पत्र की प्रतियां निम्नलिखित उच्च अधिकारियों को भी भेजी गई हैं:

  • उपायुक्त (DC), यमुनानगर।

  • पुलिस अधीक्षक (SP), यमुनानगर।

  • जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी (DDPO), यमुनानगर।

  • उपमंडल अधिकारी (SDM), छछरौली।

पंचायत का सख्त रुख

ग्राम पंचायत द्वारा 13 मई 2026 को पारित किए गए प्रस्ताव संख्या 01 के आधार पर यह शिकायत दर्ज कराई गई है।

Sharing

Leave a Reply

error: Content is protected !!