वाइल्ड लाइफ कंजरवेटर ने 19 अक्तूबर को जारी किया पत्र, फील्ड स्टाफ को भी दिए दिशा-निर्देश

पंचकूला/यमुनानगर।

हरियाणा वन विभाग ने यमुनानगर के वन्यजीव क्षेत्रों की सुरक्षा और प्रशासनिक कार्यों को लेकर अधिकारियों की जिम्मेदारियां स्पष्ट करने के निर्देश जारी किए हैं। वन संरक्षक (वन्यजीव), पंचकूला की ओर से 19 अक्टूबर 2026 को जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि यमुनानगर के लिए अलग वन्यजीव मंडल का गठन नहीं किया गया है। ऐसे में वन्यजीव मंडल, पंचकूला से संबंधित प्रशासनिक कार्यों और वन्यजीव क्षेत्रों की सुरक्षा को लेकर निर्धारित व्यवस्था के अनुसार काम करने के निर्देश दिए गए हैं।

पत्र में कहा गया है कि Assistant Conservator of Forests (ACF), Wildlife, Panchkula को सरकार की ओर से DDO पावर नहीं दी गई है। इस संबंध में 8 अप्रैल 2026 को जारी सरकारी पत्र का हवाला देते हुए बताया गया है कि ACF (Wildlife), Panchkula को यमुनानगर के वन्यजीव क्षेत्रों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

टेंडर, बिल और भुगतान के काम समय पर निपटाने के निर्देश

वन संरक्षक ने निर्देश दिए हैं कि वन्यजीव मंडल, पंचकूला से संबंधित टेंडर जारी करने, बिलों को स्वीकृत कराने, भुगतान सुनिश्चित करने, कैश बुक के रखरखाव और डिटेल अकाउंट मैनेजमेंट से जुड़े कार्य बिना देरी के पूरे किए जाएं। पत्र में इन कार्यों को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही या भ्रम की स्थिति से बचने पर जोर दिया गया है।

पत्र में वर्ष 2009 की HFS कैडर निर्धारण संबंधी अधिसूचना का भी उल्लेख किया गया है। इसके अनुसार ACF की जिम्मेदारियों में DFO/DDO को रिपोर्ट करना तथा तकनीकी और प्रशासनिक मामलों में सामान्य सहायता प्रदान करना शामिल है।

फील्ड स्टाफ को भी स्पष्ट दिशा-निर्देश

पत्र की प्रतिलिपि के माध्यम से यमुनानगर में तैनात फील्ड स्टाफ को भी निर्देश दिए गए हैं कि सरकारी कार्यों के क्रियान्वयन के दौरान आवश्यक दिशा-निर्देशों के लिए संबंधित DFO/DDO से सीधे संपर्क करें। वन्यजीव क्षेत्रों की सुरक्षा से जुड़े मामलों में ACF (Wildlife), Yamunanagar के माध्यम से DWLO, Panchkula/DDO से पत्राचार करने को कहा गया है।

वन संरक्षक ने निर्देश दिया है कि इस मामले में सरकार की ओर से कोई अन्य स्पष्ट आदेश जारी होने तक संबंधित अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन समयबद्ध तरीके से करें, ताकि किसी प्रकार का भ्रम या चूक न हो।

 

Sharing

Leave a Reply

error: Content is protected !!