भड़ोग क्षेत्र में 04 नवंबर को हुई थी खैर के पेड़ों की चोरी, थाना पंजोखरा में दर्ज हुआ था मामला
CIA-02 की टीम ने सूचना तंत्र की मदद से आरोपियों की पहचान कर किया गिरफ्तार, एक आरोपी पुलिस रिमांड पर, चार को भेजा जेल,
अंबाला। CIA-02 की टीम ने थाना पंजोखरा साहिब क्षेत्र के गांव भड़ोग में खैर के पेड़ चोरी करने के मामले को सुलझाते हुए जिला यमुनानगर से पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों में से एक आरोपी को पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जबकि अन्य चार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
मामले का विवरण
मामले के अनुसार, दिनांक 06 नवंबर 2026 को प्रदीप कुमार, कुराली बीट, थाना पंजोखरा ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि दिनांक 04 नवंबर 2026 को अज्ञात आरोपियों ने गांव भड़ोग क्षेत्र से खैर के पेड़ चोरी कर लिए हैं। शिकायत के आधार पर थाना पंजोखरा साहिब में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच CIA-02 की टीम को सौंपी गई।
सूचना तंत्र की मदद से पांच आरोपी गिरफ्तार
CIA-02 की टीम ने मामले की जांच करते हुए अपने सूचना तंत्र को सक्रिय किया। उपलब्ध तथ्यों एवं जांच के आधार पर कार्रवाई करते हुए टीम ने जिला यमुनानगर से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आशिक उर्फ आशु निवासी गांव मानकपुर, समीर उर्फ गंगी, निवासी गांव मानकपुर, सलमान उर्फ फरमान, निवासी गांव मानकपुर, ललित उर्फ सचिन, निवासी गांव अर्जुन माजरा तथा
विकास कुमार उर्फ गुल्लू निवासी गांव कोट बसावा सिंह, थाना छछरौली, जिला यमुनानगर के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी विकास कुमार उर्फ गुल्लू के खिलाफ जिला यमुनानगर में खैर के पेड़ चोरी करने से संबंधित मामले पहले भी दर्ज हैं।
CIA-02 की टीम ने की कार्रवाई,
CIA-02 के इंचार्ज उप निरीक्षक रवि कुमार के नेतृत्व में मुख्य सिपाही मनप्रीत सिंह व टीम ने कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपी विकास कुमार उर्फ गुल्लू को पुलिस रिमांड पर लिया गया, जबकि शेष चार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
बरामदगी के प्रयास जारी
पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी विकास कुमार उर्फ गुल्लू से पूछताछ कर चोरी किए गए खैर के पेड़ों की बरामदगी करने तथा वारदात में इस्तेमाल किए गए पेड़ काटने के औजारों और वाहन का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त, पुलिस मामले में अन्य संभावित संलिप्तता तथा वारदात से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।




