शहीद हसन खान राजकीय मेडिकल कॉलेज, नल्हड़ के डीन कार्यालय में तैनात था आरोपी सकरुद्दीन
एसीबी की नूंह यूनिट ने ट्रैप लगाकर रंगे हाथ पकड़ा
चंडीगढ़/नूंह,। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की नूंह सब-यूनिट ने शहीद हसन खान राजकीय मेडिकल कॉलेज, नल्हड़ के डीन कार्यालय में सहायक के पद पर तैनात सकरुद्दीन को 22,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर शिकायतकर्ता की छह दिनों की अतिरिक्त ड्यूटी की हाजिरी पूरी करने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है।
-छह दिनों की अतिरिक्त ड्यूटी की हाजिरी पूरी करने के बदले मांगी थी रिश्वत
शिकायतकर्ता के अनुसार, शहीद हसन खान राजकीय मेडिकल कॉलेज, नल्हड़ के डीन कार्यालय में तैनात सहायक सकरुद्दीन ने छह दिनों की अतिरिक्त ड्यूटी की हाजिरी पूरी करने के एवज में 22,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी।
-22 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार
शिकायत मिलने के बाद एसीबी की नूंह सब-यूनिट ने नियमानुसार ट्रैप लगाया। कार्रवाई के दौरान आरोपी सकरुद्दीन को 22,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरुग्राम में मामला दर्ज किया गया है। यह ट्रैप कार्रवाई राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, नूंह यूनिट के नेतृत्व में की गई।मामले में आगे की जांच नियमानुसार जारी है।



