चौधरीवास गांव में स्थित शिकायतकर्ता की दाल मिल की एनओसी के बदले मांगी थी रिश्वत
चंडीगढ़/हिसार। हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की हांसी यूनिट ने जिला हिसार के गांव चौधरीवास के सरपंच को 50,000 रुपये की रिश्वत मांगने के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि सरपंच ने गांव चौधरीवास में स्थित शिकायतकर्ता की दाल मील के अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) पर हस्ताक्षर करने के बदले रिश्वत की मांग की थी।
दाल मील की एनओसी के बदले मांगे थे 50 हजार रुपये
शिकायतकर्ता के अनुसार, गांव चौधरीवास में स्थित उसकी दाल मील के एनओसी पर हस्ताक्षर करने के बदले सरपंच ने 50,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी हांसी यूनिट ने नियमानुसार कार्रवाई की और मामले में ट्रैप लगाया। इस कार्रवाई के संबंध में आरोपी सरपंच को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हांसी यूनिट के नेतृत्व में की गई। इस मामले में अभियोग संख्या 43, दिनांक 24 अक्टूबर 2026, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हिसार में मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।




