अतिरिक्त भूमि की कन्वेयंस डीड तैयार करने के एवज में मांगी थी रिश्वत

एसीबी फतेहाबाद की टीम ने राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में की कार्रवाई

चंडीगढ़। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने फतेहाबाद जिले में कार्रवाई करते हुए तहसील रतिया में तैनात रजिस्ट्री क्लर्क को 4,000 रुपये रिश्वत मांगने के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी पर शिकायतकर्ता की अतिरिक्त भूमि की कन्वेयंस डीड तैयार करने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है।

कन्वेयंस डीड तैयार करने के बदले मांगी थी रिश्वत

शिकायतकर्ता ने एसीबी को शिकायत दी थी कि तहसील रतिया में रजिस्ट्री क्लर्क के पद पर तैनात द्वारा उसकी अतिरिक्त भूमि की कन्वेयंस डीड तैयार करने के एवज में 4,000 रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी। शिकायत प्राप्त होने के बाद एसीबी की टीम ने मामले का नियमानुसार सत्यापन किया और इसके बाद ट्रैप कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया गया। यह ट्रैप कार्रवाई राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, यूनिट फतेहाबाद की टीम द्वारा की गई। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हिसार में मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगामी जांच नियमानुसार जारी है।

Sharing

Leave a Reply

error: Content is protected !!