यमुनानगर / छछरौली :
छछरौली स्थित दुकान पर नामी कंपनी ‘एशियन पेंट्स’ (Asian Paints) का नकली पेंट बेचने का मामला सामने आया है। कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि की शिकायत पर पुलिस ने दुकान पर छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली पेंट की बाल्टियां बरामद की हैं और दुकानदार के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट तथा बीएनएस (BNS) की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

कंपनी प्रतिनिधि को मिली थी गुप्त सूचना

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ‘SGS IPR Consultancy LLP’ में सीनियर इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर अनुज कुमार (निवासी मयूर विहार, दिल्ली), जो कि एशियन पेंट्स कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि हैं, को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली थी कि छछरौली की एक दुकान पर एशियन पेंट्स कंपनी के नाम का गलत इस्तेमाल कर नकली पेंट बेच रहा है।

पुलिस और कंपनी की संयुक्त रेड

सूचना के आधार पर 7 अक्टूबर 2026 को कंपनी प्रतिनिधि अनुज कुमार, उनके साथी अनन्द प्रसाद, सब-इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह , सिपाही राकेश कुमार  और पुलिस टीम ने छछरौली स्थित  पर छापेमारी की। मौके पर दुकान का मालिक मौजूद नहीं था, लेकिन दुकान पर काम करने वाले वर्कर उपस्थित थे। जब दुकान और गोदाम की जांच की गई, तो वहां एशियन पेंट्स के ब्रांड नेम वाली कई नकली पेंट की बाल्टियां पाई गईं।

बरामद सामान की सूची:

पुलिस चेकिंग के दौरान कुल 25 बाल्टियां नकली पेंट बरामद किया गया

कागजात पेश नहीं कर सके कर्मचारी

मौके पर मौजूद वर्कर पुलिस और कंपनी प्रतिनिधियों को पेंट की खरीद या प्रमाणिकता से संबंधित कोई भी कानूनी कागजात या बिल पेश नहीं कर पाए। इसके बाद पुलिस ने सभी 25 बाल्टियों को कब्जे में लेकर सील कर दिया और ई-साक्ष्य ऐप (e-Saakshya App) पर मौके की वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी की।

मुकदमा दर्ज, जांच जारी

शिकायत के आधार पर छछरौली थाना पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट, 1957 की धारा 63, 65 तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई और आरोपी की तलाश में जुटी है।
Sharing

Leave a Reply

error: Content is protected !!