कलेसर (यमुनानगर):
वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह (2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर) के शुभारंभ और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आज कलेसर राष्ट्रीय उद्यान एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।
इस अभियान के दौरान वन्यजीव विभाग के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने एकजुट होकर प्लास्टिक कचरे और गंदे कचरे को साफ किया।
इन क्षेत्रों में हुई सफाई:
  • कलेसर राष्ट्रीय उद्यान से होकर गुजरने वाला मुख्य मार्ग
  • हाथी पुनर्वास केंद्र, वन संतौर
  • डारपुर कैंपस
  • खिजराबाद फॉरेस्ट कॉलोनी
पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण के लिए अनोखी पहल
अभियान का मुख्य उद्देश्य वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास को स्वच्छ, सुरक्षित और प्रदूषण मुक्त बनाना था। इस दौरान कर्मचारियों ने आमजन को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दिया तथा स्वयं सक्रिय सहभागिता दर्ज कर स्वच्छ पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
वन क्षेत्रों को स्वच्छ रखना हर नागरिक का कर्तव्य: लीलू राम
इस मौके पर वन्यजीव निरीक्षक लीलू राम ने कहा, “वन और वन्यजीव हमारी प्राकृतिक धरोहर हैं। वन्यजीवों के अस्तित्व और सुरक्षा के लिए उनके प्राकृतिक आवास को स्वच्छ रखना बेहद आवश्यक है। जंगलों को साफ-सुथरा रखना केवल सरकार या विभाग की ही नहीं, बल्कि हर नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है।”
उन्होंने आमजन और पर्यटकों से अपील की कि वे वन क्षेत्रों और उद्यानों में प्लास्टिक या अन्य कचरा न फैलाएं तथा पर्यावरण को संरक्षित करने में अपना योगदान दें।
Sharing

Leave a Reply

error: Content is protected !!