हिसार। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने हांसी में कार्रवाई करते हुए जल सेवाएं मंडल, हिसार के जिलेदार को 3,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

सीओओ बनाने के बदले मांगी थी 3,000 रुपये रिश्वत

शिकायतकर्ता ने एसीबी को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके गांव में राजगढ़-चंडीगढ़ हाईवे के नजदीक कृषि भूमि में कालोनी काटी गई है। उक्त कालोनी की कृषि भूमि के लिए नहरी पानी की सिंचाई व्यवस्था से संबंधित सीओओ बनाने के लिए नहरी विभाग, हिसार में आवेदन किया गया था।

शिकायतकर्ता के अनुसार, मामले को जिलेदार, नहरी विभाग, हिसार देख रहे थे। सीओओ बनाने के एवज में  द्वारा शिकायतकर्ता से 3,000 रुपये रिश्वत की मांग की गई। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एसीबी उपकेंद्र हांसी की टीम ने ट्रैप लगाया। कार्रवाई के दौरान आरोपी, जिलेदार, जल सेवाएं मंडल, हिसार को शिकायतकर्ता से 3,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

गवाहों की मौजूदगी में हुई पूरी कार्रवाई

एसीबी की यह पूरी कार्रवाई गवाहों के समक्ष पारदर्शिता के साथ की गई। मामले में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ अभियोग संख्या 37, दिनांक 24 सितंबर 2026, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हिसार मंडल में मामला दर्ज किया गया है।मामले में आगामी अनुसंधान नियमानुसार अमल में लाया जाएगा।

Sharing

Leave a Reply

error: Content is protected !!