अम्बाला : अर्बन एरिया बराड़ा और मुलाना क्षेत्र में अवैध रूप से पनप रही कॉलोनियों पर जिला नगर योजनाकार (DTP) के दस्ते ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन ने लगभग 12 एकड़ भूमि पर बसाई जा रही 4 अवैध कॉलोनियों में तोड़-फोड़ कर उन्हें पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।
कहां-कहां हुई कार्रवाई?
प्रशासन की टीम ने अलग-अलग गांवों के खसरा नंबरों के तहत चिन्हित अवैध कॉलोनियों पर शिकंजा कसा:
-
गांव मुलाना (सब तहसील मुलाना):
-
1.0 एकड़: खसरा नम्बर 85//24 MIN
-
2.0 एकड़: खसरा नम्बर 105//7 MIN, 8 MIN, 14 MIN
-
-
गांव बुढिंया (तहसील बराड़ा):
-
5.0 एकड़: खसरा नम्बर 394, 395 MIN, 400 MIN, 401 MIN, 402 MIN, 403 MIN
-
4.0 एकड़: खसरा नम्बर 179, 206 MIN, 207, 208, 209
-
क्या-क्या किया गया ध्वस्त?
कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से विकसित किए जा रहे ढांचे को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया:
-
2 अवैध निर्माण और 3 नीवें (Foundation) ढहाई गईं।
-
बिछाई गई पानी की सप्लाई लाइन और सीवरेज नेटवर्क उखाड़ा गया।
-
मौके पर बिछाए गए पक्की सड़कों के जाल को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया।
जिला नगर योजनाकार (DTP) की आमजन से अपील
कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद जिला नगर योजनाकार गुन्जन वर्मा ने लोगों को सचेत करते हुए कहा:
“प्रॉपर्टी डीलरों के बहकावे में आकर इन अवैध कॉलोनियों में प्लॉट या दुकान न खरीदें। किसी भी प्रकार के झांसे में न आएं और न ही ऐसी जगह पर कोई निर्माण कार्य कराएं। अवैध कॉलोनियों और अवैध निर्माणों के खिलाफ विभाग की यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।”





