मार्च 2026 में 18 पेड़ व इसी माह की 24 तारीख को 9 पेड़ कटने की रिपोर्ट दर्ज की गई
पंचकूला/मोरनी:
हरियाणा के पंचकूला जिले में मोरनी-पिंजौर डिविजन के तहत आने वाली पिंजौर रेंज के मल्लाह ब्लाक की जोनपुर बीट पीएफ में (बीट C-232) में खैर के पेड़ों की अवैध कटाई का एक बड़ा मामला सामने आया है। वन विभाग की शिकायत पर चंडीमंदिर थाना पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार पीएफ जोनपुर में जब विभाग का एक कर्मचारी मौके पर पहुंचा तो उसे वहां पर आरोपी खैर छिलते हुए मिले। इस दौरान एक आरोपी को दबोच लिया गया। वहां से कुछ लकड़ी बरामद हुई मगर बताया जाता हे कि काफी लकड़ी वहां से गायब की जा चुकी थी। विभागीय सूत्रों ने बताया कि पकड़े गए आरोपी ने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी पिंजौर निवासी शकील है। उसने अन्य आरोपियों को पेड़ काटने के लिए वहां बुलाया। मौके से लकड़ी के अलावा एक आरा, दो कुल्हाड़ी, लकड़ी छिलने वाले हथियार, मच्छरदानी, खाने पीने का सामान, पीने के लिए पानी, बिस्तर आदि बरामद हुए है।
विभागीय सूत्र बताते है कि 28-29 की रात को लगभग दो से अढ़ाई बजे यह आरोपी जंगल में पहुंचे उसके बाद तड़के इन्होंने वहां छिलाई शुरु की जिसकी भनक लग गई ओर मामला खुल गया। वन विभाग ने 29 पेड़ों के कटने की शिकायत दी है। जबकि 24 अगस्त 2026 को यहां से ही 9 पेड़ काटने की रिपोर्ट दर्ज की गई। इससे पहले मार्च 2026 में 18 पेड़ काटने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। यानी यहां पर लगातार अवैध कटान चल रहा था। सूत्रों का कहना है कि अगर वन मुख्यालय इस जंगल की जांच कराए तो कटान की सही जानकारी मिल सकती है। मौके से जिस प्रकार सामान बरामद हुआ उससे यह स्पष्ट हो रहा है कि यहां पर खैर चोर यहां लगातार आराम से अपनी कार्रवाई कर रहे थे।
मुख्य बिंदु:
-
घटना का समय और स्थल: यह घटना 29 अगस्त 2026 को सुबह करीब 8 बजे जौनपुर के प्रोटेक्टड वन क्षेत्र में हुई।
-
मौके से आरोपी गिरफ्तार: वन विभाग की टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी अनवर (निवासी: पल्हौड़ी, पांवटा साहिब, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश) को रंगे हाथों पकड़ लिया।
-
फरार आरोपी: वारदात के दौरान 4 से 5 लोग मौके से भागने में सफल रहे। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के आधार पर अन्य साथियों के नाम सामने आए हैं:
-
शकील उर(निवासी: इस्लाम नगर, पिंजौर – घटना का मुख्य आरोपी)
-
अकरम (निवासी: पल्हौडी, सिरमौर)
-
गुलार (निवासी: पल्हौड़ी, सिरमौर)
-
फिरोज (निवासी: पल्हौड़ी, सिरमौर)
-
अमान (निवासी: पल्हौड़ी, सिरमौर)
-
संपत्ति और नुकसान का विवरण:
वन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, तस्करों ने कुल 29 खैर के हरे पेड़ काटे हैं
कुल संपत्ति का मूल्य: ₹12,82,675
पुलिस कार्रवाई:
पिंजौर के वन राजिक अधिकारी (Range Forest Officer) विजय नेहरा की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम, 1927 की धारा 26, 32, 33 और भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 303(2) के तहत FIR दर्ज कर ली है।




