पंचकूला: उपायुक्त सतपाल शर्मा ने अवैध माइनिंग के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत खेड़ावाली के सरपंच लाभ सिंह को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। यह कार्रवाई गांव में बड़े पैमाने पर अवैध खनन और अत्यधिक खुदाई पाए जाने के बाद की गई।

गांव खेड़ावाली, खंड पिंजौर निवासियों ने गांव में अवैध खनन को लेकर उपायुक्त को शिकायत दी थी।शिकायत का संज्ञान लेते हुए सोमवार को उपायुक्त सतपाल शर्मा ने पुलिस उपायुक्त, पंचकूला, उपमंडल अधिकारी (नागरिक), पंचकूला, जिला खनन अधिकारी, गैर-सरकारी सदस्य विजय कालिया, सुच्चा राम, शिकायतकर्ता एवं ग्रामीणों के साथ गांव का मौके पर निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान गांव के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध खनन किए जाने की पुष्टि हुई। उपायुक्त ने बताया कि पूर्व में पंचकूला जिले के सभी सरपंचों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध खनन की जानकारी तत्काल प्रशासन को देने के निर्देश जारी किए गए थे। इसके बावजूद ग्राम पंचायत खेड़ावाली के सरपंच द्वारा अवैध खनन की सूचना जिला प्रशासन को नहीं दी गई। इसे गंभीरता से लेते हुए सरपंच को निलंबित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अतिरिक्त अवैध खनन करने वाले दोषियों के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई करने बारे खनन अधिकारी को निर्देश दिये है।

उपायुक्त  शर्मा ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध माइनिंग को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Sharing

Leave a Reply

error: Content is protected !!