चंडीगढ़। रूस के मिसाइल हमले में मर्चेंट नेवी के समुद्री जहाज पर शहीद हुए छछरौली के गांव पंजेटो निवासी गुरप्रीत सिंह, पुत्र कीर्तन सिंह का पार्थिव शरीर जल्द भारत लाने की मांग को लेकर सिख प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि 19 जुलाई की सुबह रूस के मिसाइल हमले में समुद्री जहाज पर सवार पांच भारतीय नौजवानों की मौत हुई थी, जिनमें गुरप्रीत सिंह भी शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने गुरप्रीत सिंह के पार्थिव शरीर को यूक्रेन से जल्द भारत लाने की मांग रखी।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आश्वासन दिया कि मामले की पूरी जानकारी आज ही संबंधित मंत्रालयों को भेजी जाएगी और गुरप्रीत सिंह का पार्थिव शरीर जल्द से जल्द भारत लाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर सरदार जरनैल सिंह ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट स्टेट प्रेसिडेंट, सरदार बलजिंदर सिंह चंदियाला शिरोमणि अकाली दल, सरदार जसप्रीत सिंह बलोली bku शहीद भगत सिंह, कुलविंदर सिंह पंजेट्टों, गुरप्रीत सिंह बाजवा तथा सिमरजीत सिंह छछरौली गुरदेव सिंह गनौला सहित सिख प्रतिनिधिमंडल के सदस्य मौजूद रहे।

Sharing

Leave a Reply

error: Content is protected !!