यमुनानगर। कलेसर नेशनल पार्क के जोनल मास्टर प्लान को अंतिम रूप देने के लिए बुधवार को जिला सचिवालय सभागार में उपायुक्त प्रीति की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य जोनल मास्टर प्लान को संशोधित कर जल्द तैयार करके प्रस्तुत करना रहा।

बैठक के दौरान रिटायर्ड आईएएस महेश कुमार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। उन्होंने जोनल मास्टर प्लान को लेकर अपने सुझाव साझा किए और पूर्व में दिए गए सुझावों को आवश्यक संशोधन के साथ दोबारा प्रस्तुत किया।

उपायुक्त प्रीति ने हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, वन विभाग, जिला नगर योजनाकार कार्यालय तथा एनएचएआई सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जोनल मास्टर प्लान से जुड़े उनके विभागों के लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा किया जाए, ताकि योजना को समय पर अंतिम रूप देकर आगे की प्रक्रिया पूरी की जा सके।

बैठक में कलेसर नेशनल पार्क के संरक्षण, विकास और नियोजन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा हुई तथा विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाकर कार्य करने पर जोर दिया गया।

बैठक में एसडीएम छछरौली जसपाल सिंह गिल, डीएफओ, डीडीपीओ नरेन्द्र सिंह, डीआरओ तरुण सहोता, डिप्टी सीईओ जसविन्द्र सिंह, डीआईपीआरओ डॉ. मनोज कुमार, समाजसेवी चिराग सिंघल, डॉ. के.आर. भारद्वाज, बलजीत सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Sharing

Leave a Reply

error: Content is protected !!