चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने राज्य के प्रशासनिक फेरबदल के तहत खान एवं भूविज्ञान विभाग (Mines and Geology Department) में बड़े पैमाने पर स्थानांतरण और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। कुल 13 माइनिंग ऑफिसर्स और असिस्टेंट माइनिंग इंजीनियर्स को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.
इस फेरबदल के तहत जींद में तैनात माइनिंग ऑफिसर लोकेंद्र सिंह का तबादला किया गया है, जिन्हें अब यमुनानगर का नया खनन अधिकारी (Mining Officer) नियुक्त कर वहां का प्रभार सौंपा गया है।
विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार, लोकेंद्र सिंह के अलावा 12 अन्य अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किए गए हैं:
-
श्री लोकेंद्र सिंह (माइनिंग ऑफिसर): जींद से ट्रांसफर कर यमुनानगर का चार्ज दिया गया.
-
सुश्री प्रियंका (माइनिंग ऑफिसर): मुख्यालय (Head Office) से अंबाला तबादला.
-
श्री गुरजीत सिंह (माइनिंग ऑफिसर): मुख्यालय से जींद भेजा गया.
-
श्री सुरेंद्र कुमार सोलंकी (असिस्टेंट माइनिंग इंजीनियर): नूंह से फरीदाबाद और पलवल की जिम्मेदारी दी गई.
-
श्री रिंकू कुमार (माइनिंग ऑफिसर): अंबाला से हिसार और फतेहाबाद भेजा गया.
-
श्रीमती सांची (माइनिंग ऑफिसर): चरखी दादरी से करनाल और पानीपत का कार्यभार सौंपा गया.
-
श्री चंद्र भूषण तिवारी (असिस्टेंट माइनिंग इंजीनियर): सोनीपत से नूंह ट्रांसफर.
-
श्री अनिल कुमार-1 (माइनिंग ऑफिसर): कुरुक्षेत्र और कैथल से पंचकूला भेजा गया.
-
श्री राजेश सांगवान (असिस्टेंट माइनिंग इंजीनियर): हिसार, फतेहाबाद (अतिरिक्त प्रभार मुख्यालय व रोहतक) से बदलकर अब रोहतक और झज्जर की जिम्मेदारी संभालेंगे.
-
श्री अनिल कुमार-2 (असिस्टेंट माइनिंग इंजीनियर): महेंद्रगढ़ से चरखी दादरी भेजा गया.
-
श्री नीरज कुमार (असिस्टेंट माइनिंग इंजीनियर): करनाल से हटाकर मुख्यालय (Head Office) तैनात किया गया.
-
श्री विनय शर्मा (माइनिंग ऑफिसर): करनाल से सोनीपत ट्रांसफर किया गया.
-
श्री हर्षवर्धन सिंह (माइनिंग ऑफिसर): सोनीपत से मुख्यालय (Head Office) भेजा गया.
तत्काल प्रभाव से लागू होंगे आदेश
विभाग द्वारा इन सभी तबादलों को तुरंत प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों, संबंधित जिलों के उपायुक्तों (DC) और महानिदेशक को इस संबंध में सूचित कर दिया गया है ताकि HRMS पोर्टल पर रिकॉर्ड को तुरंत अपडेट किया जा सके.





