पंचकूला: हरियाणा राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग, पंचकूला ने जिला उपभोक्ता आयोग, यमुनानगर के सुचारू संचालन और बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था के लिए एक नया आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत करनाल जिला उपभोक्ता आयोग के सहायक रजिस्ट्रार, सुनील कुमार को यमुनानगर का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है

सेवानिवृत्ति के बाद लिया गया फैसला

मिली जानकारी के अनुसार, यमुनानगर जिला उपभोक्ता आयोग के सहायक रजिस्ट्रार नीरज वालिया 30 जून 2026 को सेवानिवृत्त (रिटायर) हो गए हैं। उनके सेवानिवृत्त होने के बाद से यह पद खाली था। 

बिना टीए/डीए के संभालेंगे अतिरिक्त प्रभार

जारी आदेश के अनुसार, सुनील कुमार अगले आदेश, नियमित नियुक्ति या राज्य सरकार से कोई अन्य निर्देश मिलने तक यमुनानगर जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग के सहायक रजिस्ट्रार-सह-डीडीओ (DDO) का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे

Sharing

Leave a Reply

error: Content is protected !!