चंडीगढ़।  राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) ने एक और कार्रवाई करते हुए तहसील कार्यालय सोनीपत में तैनात क्लर्क को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

*क्या था मामला -*

शिकायतकर्ता  ने ब्यूरो को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता के नाम पर एक मकान कल्याण नगर बत्रा कालोनी सोनीपत में है जिसका तहसील कार्यालय सोनीपत से क्लीयरैन्स सार्टिफिकेट व अलाटमैन्ट लैटर प्राप्त किया जाना था जिसे उपलब्ध करवाने के बदले में आरोपी द्वारा शिकायतकर्ता से 50,000/-रुपये रिश्वत मांग की गई।

शिकायत की जांच के उपरांत ब्यूरो की टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। कार्रवाई के दौरान आरोपी को तहसील कार्यालय सोनीपत स्थित अपने कार्यालय में शिकायतकर्ता से 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया। टीम ने मौके पर ही रिश्वत की राशि बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

 

Sharing

Leave a Reply

error: Content is protected !!