यमुनानगर।  एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 किलोग्राम गांजा पत्ती के साथ जीजा-साला को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें रिमांड पर लिया गया है।
इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि गाँव महमूदपुर स्थित एक प्लाईवुड फैक्ट्री के बाहर कुछ लोग नशीले पदार्थ की सप्लाई करने की फिराक में हैं। इस सूचना पर एएसआई राजिंदर, अमित, कर्मवीर और पंकज की टीम का गठन किया गया था। टीम ने मौके पर दबिश दी और एक आरोपी को काबू कर लिया।

कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट को मौके पर बुलाया गया, जिनकी मौजूदगी में तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 8 किलोग्राम गांजा पत्ती बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की पहचान बिहार के जिला वैशाली के  निवासी विजय के रूप में हुई। आगे की जांच में उसके जीजा इंद्रजीत जिला वैशाली (बिहार) का नाम सामने आया, जिसे टीम ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें रिमांड पर लिया गया है।
इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में यह सामने आया है कि दोनों आरोपी आसपास के क्षेत्रों में नशीले पदार्थ की सप्लाई करते थे। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वे यह गांजा कहां से लेकर आते थे और उनके नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Sharing

Leave a Reply

error: Content is protected !!