एसवी एवं एसीबी भिवानी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से बिछाया जाल, आरोपी जेई को रिश्वत की राशि सहित मौके पर दबोचा

शिकायतकर्ता से नया बिजली मीटर कनेक्शन लगाने के बदले मांगी थी 24 हजार रुपये की रिश्वत

चंडीगढ़। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसवी एवं एसीबी) ने दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के एक जूनियर इंजीनियर (जेई) को 24 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जूनियर इंजीनियर, बिजली निगम, सांजरवास, जिला भिवानी के रूप में हुई है।

नया बिजली मीटर कनेक्शन लगाने के बदले मांगी थी रिश्वत

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव कायला निवासी शिकायतकर्ता ने एसवी एवं एसीबी को शिकायत दी थी कि बिजली निगम में तैनात जूनियर इंजीनियर उससे नया बिजली मीटर कनेक्शन लगवाने की एवज में 24 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है। शिकायत के आधार पर 17 नवंबर 2026 को थाना एसवी एवं एसीबी, हिसार में आरोपी के खिलाफ एफआईआर नंबर 48, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया।

24 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी गिरफ्तार

शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एसवी एवं एसीबी यूनिट भिवानी की टीम ने इंस्पेक्टर योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। ट्रैप कार्रवाई के दौरान आरोपी जेई को शिकायतकर्ता से 24 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।

Sharing

Leave a Reply

error: Content is protected !!