छछरौली, यमुनानगर: छछरौली वन रेंज के  डारपुर ब्लाक के क्षेत्र के जंगलों में हरे-भरे खैर के पेड़ों की अवैध कटाई और तस्करी करने वालों के खिलाफ वन विभाग ने एक कार्रवाई को अंजाम दिया है। गुप्त सूचना के आधार पर विभाग की संयुक्त टीम ने छ्छरौली रेंज के जाटावाला गांव में एक आरोपी के घर पर औचक निरीक्षण कर छापेमारी की, जहाँ से भारी मात्रा में अवैध रूप से काटी गई खैर की लकड़ी और वाहन बरामद किए गए.

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

वन विभाग के अधिकारियों को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि गांव जाटावाला निवासी समशू ने अपने घर पर अवैध रूप से जंगलों से खैर के पेड़ काटकर उनकी छिलाई और छुपाने का काम कर रहा है. सूचना को गंभीरता से लेते हुए वन दरोगा राजिन्द्र सिंह (इंचार्ज डारपुर ब्लॉक), बृजमोहन (इंचार्ज कोट ब्लॉक), और मिन्टू (बनसंतौर बीट) की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया.

घर के अंदर छिपाकर रखी गई थी लकड़ियां और गाड़ियां

टीम ने सरपंच प्रतिनिधि इस्ताक ग्राम पंचायत जाटावाला को साथ लेकर आरोपी समशू के घर पर औचक निरीक्षण किया. जांच के दौरान घर के अंदर एक सफेद रंग की ऑल्टो कार  खड़ी मिली, जिसमें जंगल से काटकर लाई गई लकड़ी लाई गई थी. टीम को देखकर खैर की लकड़ी छील रहा व्यक्ति मौके से फरार होने में कामयाब हो गया.

इसके बाद टीम ने घर के अंदर बने सीमेंट शेड के कमरे की तलाशी ली, जहाँ से निम्नलिखित सामान बरामद हुआ:

  • ताजे छिले और बिना छिले खैर के 16 लटठे(टुकड़े)

  • लकड़ी काटने के काम आने वाले दो कुल्हाड़े

जंगल के ठूंठों से हुआ मिलान

बरामद की गई खैर की लकड़ी को सरकारी बोलेरो कैंपर गाड़ी  में लोड कर रेंज मुख्यालय छछरौली लाया गया. माप और जांच के दौरान यह पाया गया कि ये लकड़ियाँ वन्य प्राणी विहार कलेसर के जंगल इब्राहिमपुर और जाटावाला सुरक्षित वन क्षेत्र से 6-7 दिन पहले चोरी से काटे गए खैर के पेड़ों की मुंडियों (ठूंठों) से मेल खाती हैं। इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी गई है व विभिन्न धाराओ में मामला दर्ज करने के लिए कहा गया है।

Sharing

Leave a Reply

error: Content is protected !!