कृषि भूमि पर खराब ट्रांसफार्मर बदलने की एवज में मांगी थी रिश्वत

चंडीगढ़/करनाल। एसीबी ने उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) के जुण्डला कार्यालय में तैनात जूनियर इंजीनियर (JE)  को 4,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

खराब ट्रांसफार्मर बदलने के बदले मांगी थी रिश्वत

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने एसीबी को शिकायत दी थी कि उसकी कृषि भूमि पर लगा ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। शिकायतकर्ता ने इसे बदलवाने के लिए एसडीई ऑपरेशन, यूएचबीवीएन, जुण्डला कार्यालय में पहले ही लिखित आवेदन दिया हुआ था। आरोप है कि उक्त कार्यालय में तैनात जेई ने खराब ट्रांसफार्मर बदलने की प्रक्रिया पूरी करने के बदले शिकायतकर्ता से 4,000 रुपये की अवैध रिश्वत की मांग की थी।

एसीबी ने ट्रैप लगाकर आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा

शिकायत के आधार पर एसीबी यूनिट करनाल की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप लगाया। कार्रवाई के दौरान आरोपी को एसडीई ऑपरेशन, यूएचबीवीएन, जुण्डला कार्यालय में शिकायतकर्ता से 4,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। रिश्वत की पूरी राशि मौके से बरामद कर ली गई।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज

गिरफ्तार आरोपी की पहचान निवासी हरिपुरा, सेक्टर-19, कैथल के रूप में हुई है। आरोपी एसडीई ऑपरेशन, यूएचबीवीएन, जुण्डला में जूनियर इंजीनियर के पद पर तैनात था। इस संबंध में थाना SV&ACB करनाल में एफआईआर संख्या 31, दिनांक 6 नवंबर 2026, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 एवं 7A के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को 6 नवंबर 2026 को गिरफ्तार किया गया है। मामले में नियमानुसार आगामी जांच एवं कानूनी कार्रवाई जारी है।

Sharing

Leave a Reply

error: Content is protected !!