वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत चार आरोपी नामजद, मामले को अदालत में भेजा

छछरौली/यमुनानगर। वन्य प्राणी विभाग ने रिर्जव फारेस्ट व वाइल्ड लाइफ सेंचुरी एरिया डारपुर में खैर के पेड़ों के अवैध कटान के मामले में मोटरसाइकिल सहित लकड़ी जब्त की है। इसमें चार आरोपियों को नामजद किया गया है। चारों आरोपी डारपुर के बताए जा रहे हैं।

11 फरवरी 2026 को सुबह करीब 8 बजे सूचना मिली कि कुछ लोग जंगल से खैर की लकड़ी काटकर मोटरसाइकिल पर ले जा रहे हैं। सूचना पर वन्य प्राणी विभाग के उपवन राजिक मोबिन खान व संदीप सिंह ने गांव के रास्ते पर नाका लगाया। करीब 9 बजे एक मोटरसाइकिल आती दिखाई दी। रोकने का प्रयास करने पर चालक बाइक छोड़कर खेतों की ओर भाग गया।

मौके पर घास में छिपाकर रखे खैर की लकड़ी के 3 टुकड़े बरामद किए गए। अगले दिन 12 फरवरी को दोबारा जांच में डारपुर जंगल के कम्पार्टमेंट C-7 में तीन ताजे कटे खैर के पेड़ों की मुंडियां और पास से 6 टुकड़े बिना छीले लकड़ी के मिले। सभी लकड़ी को कब्जे में लेकर विभागीय कार्यालय लाया गया। । कुल 9 लकड़ी के टुकड़े, जिनका आयतन 0.301 घन मीटर पाया गया।

वन्य प्राणी विभाग के निरीक्षक लीलू राम ने बताया कि इस मामले में आसिम,तालीम,अकबर, दिलशाद, निवासी गांव डारपुर को आरोपी नामजद किया गया है।
वन्य प्राणी विभाग के अनुसार खैर के पेड़ आरक्षित क्षेत्र से काटे गए हैं। मामला धारा 2(12B), 2(14), 2(24A), 2(37), 26A, 27, 29, 39, 50, 51 व 55 के तहत दर्ज किया गया है।

 

 

Sharing

Leave a Reply

error: Content is protected !!