दौलतपुर कब्रिस्तान के पास पकड़ी गाड़ी, आरोपी फरार, शिकायत के बाद पुलिस ने किया मामला दर्ज

कलसेर, यमुनानगर। खिल्लांवाला क्षेत्र में खैर की अवैध कटान व तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है। दिनांक 19 जनवरी 2026 की रात करीब 7:30 बजे वन्य प्राणी विभाग को सूचना मिली कि खिल्लावाला से एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी में खैर की लकड़ी भरकर गांव जाटांवाला ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम वन दरोगा हुक्मचंद, सोनू, सुमित संजीव ने गांव शहजादवाला पुल के पास नाकाबंदी की। रात लगभग 8:00 बजे संदिग्ध गाड़ी आती दिखाई दी, लेकिन चालक ने वाहन रोकने के बजाय तेज रफ्तार से गाड़ी भगा ली। इसके बाद सरकारी वाहन से पीछा किया गया।

वन्य जीव विभाग के निरीक्षक लीलू राम ने बताया कि करीब 8:30 बजे गांव दौलतपुर कब्रिस्तान की ओर कच्चे रास्ते पर गाड़ी फंस गई। अंधेरे का फायदा उठाकर चालक व उसके साथी गाड़ी से चाबी निकालकर फरार हो गए। टॉर्च की रोशनी में वन दरोगा द्वारा आरोपियों की पहचान की गई।

🚙 स्कॉर्पियो से बरामद हुई खैर

जांच के दौरान स्कॉर्पियो वाहन नंबर HR-02-AA-3283 से खैर की लकड़ी के 25 टुकड़े बरामद किए गए, जिनका कुल वॉल्यूम 0.452 घन मीटर पाया गया। वाहन व लकड़ी को कब्जे में लेकर वन्यजीव निरीक्षक कार्यालय लाया गया।

🌳 जंगल में मिली ताजी कटी मुंडिया

इसके बाद वन विभाग द्वारा खिल्लांवाला जंगल के कम्पार्टमेंट-C-3 में जांच की गई, जहां खैर के 4 ताजे कटे हुए पेड़ों के मुंडिया मिली है। मौके की फोटो लेकर क्षति रिपोर्ट तैयार की गई।

👤 इन लोगों के नाम आए सामने

इस्ताक खिल्लांवाला
इनाम खिल्लांवाला
कामिल खिल्लांवाला

परवेज व नूर मोहम्मद (गांव जाटांवाला)

⚖️ इन धाराओं में मामला दर्ज

आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की
धारा 2(1), 2(12B), 2(15), 2(24A), 2(36), 2(37), 9, 26(A), 27, 29, 39, 50, 51
तथा BNS की धारा 303 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विभाग ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है ताकि जंगलों में अवैध कटान और तस्करी पर रोक लगाई जा सके।

Sharing

Leave a Reply

error: Content is protected !!