गांव प्लासरा में 4 एकड की अवैध काॅलोनी और गांव बतौर में 3 एकड की अवैध काॅलोनी में हुई कार्रवाई
पंचकूला । डीटीपी बबीता गुप्ता के नेतृत्व में जिला नगर योजनाकार, पंचकूला की टीम द्वारा अर्बन एरिया पंचकूला में दो अवैध कॉलोनीयों में कार्रवाई की गई
इस कार्रवाई में गांव प्लासरा में 4 एकड की अवैध काॅलोनी और गांव बतौर में 3 एकड की अवैध काॅलोनी में सड़क नेटवर्क को जेसीबी द्वारा धवस्त किया गया। उक्त कार्यवाही ड्यूटी मैजिस्ट्रेट, नीलांशू दुबे, एसडीई, यूएचबीवीएन (अर्बन) पंचकूला, अशोक कुमार, सहायक नगर योजनाकर, पंचकूला और डिम्पी राठी, सहायक नगर योजनाकार, पचंकूला एवं भारी पुलिस बल की उपस्थिति में संपन्न हुई।
जानकारी देते हुए डीटीपी श्रीमती बबीता गुप्ता ने बताया कि कोई भी निर्माण या काॅलोनी विकसित करने से पहले निदेशक, नगर तथा ग्राम आयोजना विभाग हरियाणा से अनुमति प्राप्त किया जाना अनिवार्य है। यदि कोई व्यक्ति बिना अनुमति से किसी प्रकार का अवैध निर्माण या काॅलोनी विकसित करता पाया गया तो उसके विरूद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही जारी रखी जाऐगी। उन्होने कहा कि आमजन से अनुरोध किया गया है कि विभाग से सीएलयु/लाईसेंस की अनुमति लिए बिना कोई भी निर्माण व अनाधिकृत काॅलोनी विकसित न करें।
बताया जाता है कि इन कालोनियों में पहले भी कार्रवाई की गई है। इसके बावजूद इन्हें दोबारा से विकसित करने का प्रयास किया जा रहा था।




