पंचकूला । पंचकूला में अवैध खनन गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में मढ़ावाला चौकी टीम ने 20 जनवरी को अवैध माइनिंग के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए मढ़ावाला क्षेत्र के नवानगर गांव के समीप दो टिप्पर पकड़ने में सफलता हासिल की है।

जानकारी के अनुसार चौकी इंचार्ज भीम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र में गश्त और चेकिंग के दौरान दोनों टिप्परों को रोककर जांच की। जांच के दौरान पाया गया कि एक टिप्पर बिना वैध टैक्स अदा किए संचालित किया जा रहा था, जबकि दूसरे टिप्पर में अवैध रूप से खनन की गई सामग्री भरी हुई थी। प्रारंभिक जांच में दोनों वाहनों के पास माइनिंग से संबंधित आवश्यक दस्तावेज भी उपलब्ध नहीं पाए गए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा तुरंत माइनिंग विभाग को सूचित किया गया। माइनिंग विभाग की टीम ने दोनों टिप्परों को मौके पर ही इंपाउंड कर लिया गया।
इस संबंध में डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने बताया कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी पंचकूला पुलिस फील्ड में सक्रिय रहते हुए अवैध माइनिंग में संलिप्त वाहनों और व्यक्तियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है।