यमुनानगर (छछरौली): जिला यमुनानगर के ऐतिहासिक कस्बे छछरौली के निवासी निशांत सिंगला ने अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर प्रयागराज हाई कोर्ट में रजिस्ट्रार के प्रतिष्ठित पद पर नियुक्ति प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। नियुक्ति के बाद पहली बार अपने पैतृक गांव पहुंचने पर क्षेत्रवासियों ने उनका ऐतिहासिक स्वागत किया। जिसमें उनके बड़े भाई विशाल सिंगला, डा. जगदीश मदान, स्टेट काेओपरेटिव एग्रीकल्चर एंड रुलर डेवलपमेंट के वाइस चेयरमैन रामजतन डमौली, योगेश अग्रवाल, गौरव गोयल, डा. अमित गर्ग, संजीव कुमार, अश्वनी गोयल, संतोष कुमार, कर्मजीत सिंह, सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

  • भव्य स्वागत: गांव में निशांत सिंगला के पहुंचने पर ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनकी अगवानी की। बुजुर्गों व युवाओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया।

  • शिक्षा और करियर: निशांत सिंगला ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा के बाद मेरठ स्थित चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से एलएलबी (LLB) की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने चंडीगढ़ हाईकोर्ट से अपना कैरियर शुरु किया। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट में 18 साल एडवोकेट आन रिकार्ड रहे। 2022 में उन्हें मुजफ्फरनगर में एडीजे नियुक्त किया गया। वर्तमान में मार्च 2026 में उन्हें प्रयागराज(इलाहाबाद) हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार के पद पर नियुक्त किया गया।

  • पारिवारिक पृष्ठभूमि: निशांत  के पिता स्व. जगमोहन जग्गी छछरौली के जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता और पूर्व सरपंच रहे हैं। ग्रामीणों का मानना है कि निशांत ने समाज सेवा और निष्पक्षता के गुण अपने पिता से ही विरासत में पाए हैं।


“सफलता का मंत्र: अनुशासन और सकारात्मक सोच” स्वागत समारोह के दौरान निशांत सिंगला काफी भावुक नजर आए। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को देते हुए युवाओं को संदेश दिया कि— “प्रतिस्पर्धा के इस दौर में केवल कड़ी मेहनत, अनुशासन और सही दिशा में किए गए प्रयास ही आपको मंजिल तक पहुंचा सकते हैं। युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर शिक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए।”


Sharing

Leave a Reply

error: Content is protected !!