पंचकूला । मढ़ावाला चौकी टीम ने अवैध माइनिंग के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए मंगलवार रात को मढ़ावाला क्षेत्र के नवानगर गांव के समीप एक ट्रैक्टर-ट्रॉली व बुधवार दिन में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली शाहपुर नदी के पास पकड़ी है।

जानकारी के अनुसार चौकी इन्चार्ज भीम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र में गश्त के दौरान पाया कि अवैध खनन सामग्री को ट्रैक्टर ट्राली में भरा जा रहा था। दोनों वाहनों को मौके पर ही काबू किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा तुरंत माइनिंग विभाग को सूचित किया गया। माइनिंग विभाग की टीम ने दोनों वाहनों को मौके पर ही इंपाउंड कर लिया गया।

इस संबंध में डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने बताया कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी पंचकूला पुलिस फील्ड में सक्रिय रहते हुए अवैध माइनिंग में संलिप्त वाहनों और व्यक्तियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध खनन न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि पर्यावरण को भी गंभीर नुकसान पहुंचाता है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

Sharing

Leave a Reply

error: Content is protected !!