यमुनानगर। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) की अंबाला यूनिट ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने साइबर सेल की मदद से सढौरा क्षेत्र के एक कुख्यात नशा तस्कर को भारी मात्रा में प्रतिबंधित कैप्सूलों के साथ रंगे हाथों काबू किया है।

गुप्त सूचना पर बिछाया गया जाल ब्यूरो की अंबाला यूनिट के इंचार्ज इंस्पेक्टर महरूफ अली ने बताया कि यूनिट में तैनात सहायक उप-निरीक्षक विजय कुमार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि इमरान उर्फ पिलिया, निवासी गांव सुल्तानपुर (थाना सढौरा), नशीले कैप्सूल बेचने का अवैध धंधा करता है। सूचना के अनुसार, आरोपी पैदल ही यासीन माजरी की तरफ नशीले कैप्सूलों की सप्लाई देने जा रहा था।

घेराबंदी कर पकड़ा आरोपी सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए यासीन माजरी मार्ग पर घेराबंदी की। मुखबिर के बताए हुलिए के आधार पर आरोपी को रोका गया। राजपत्रित अधिकारी (Gazetted Officer) की उपस्थिति में कानूनन तलाशी ली गई, जिसमें आरोपी के कब्जे से 960 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल बरामद हुए। बरामद नशीली सामग्री का कुल वजन 516 ग्राम पाया गया है।

नशे की जड़ों पर प्रहार हमारी प्राथमिकता: ADGP ब्यूरो प्रमुख एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP)  संजय कुमार (IPS) के सख्त निर्देशों और पुलिस अधीक्षक  मोहित हाण्डा (IPS) के कुशल नेतृत्व में यह कार्रवाई अमल में लाई गई है। ADGP संजय कुमार ने स्पष्ट किया कि प्रदेश में “नशे की जड़ों को पूरी तरह खत्म करना ही ब्यूरो की सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

रिमांड के दौरान खुलेगा तस्करी का नेटवर्क पुलिस ने आरोपी इमरान उर्फ पिलिया के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ के दौरान ब्यूरो की टीम यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी यह खेप कहाँ से लाया था और जिले में उसके नेटवर्क से कौन-कौन से अन्य तस्कर जुड़े हुए हैं।

Sharing

Leave a Reply

error: Content is protected !!